Sat. Jul 27th, 2024

वैदिक संस्कृति (1500 ई पू – 600 ई पू ) || प्राचीन भारतीय इतिहास | One Liner Questions

By Sikshakendra.com May 13, 2024
vaidik period

प्राचीन भारतीय इतिहास || Ancient Indian History

वैदिक संस्कृति ( 1500 ई पू – 600 ई पू ) || One Liner Questions

vaidik period

1 . पूर्व – वैदिक या ऋग्वैदिक संस्कृति का काल किसे माना जाता है ?

उत्तर – 1500 ई पू – 1000 ई पू

2 . उत्तर – वैदिक संस्कृति का काल किसे माना जाता है ?

उत्तर – 1000 ई पू – 600 ई पू

3 . ‘ आर्य ‘ शब्द का शाब्दिक अर्थ है ?

उत्तर – श्रेष्ठ या कुलीन

4 . किस फसल का ज्ञान वैदिक काल के लोगो को नहीं था ?

उत्तर – तम्बाकू

5 . उत्तर वैदिक काल के वेदविरोधी और ब्राह्मणविरोधी धार्मिक अध्यापकों को किस नाम से जाना जाता था ?

उत्तर – श्रमण

6 . वैदिक गणित का महत्वपूर्ण अंग है ?

उत्तर – शुल्व सूत्र

7 . किस वेद में प्राचीन वैदिक युग की संस्कृति के बारे में सुचना दी गई है ?

उत्तर – ऋग्वेद

8 . उत्तर वैदिक काल में लिखे गये ग्रंथों का सही क्रम है ?

उत्तर – वेद , ब्राह्मण , आरण्यक और उपनिषद

9 . वेदों की संख्या कितनी है ?

उत्तर – चार

10 . कौन – से तीन वेद संयुक्त रूप से ‘त्रयी’ या ‘वेदत्रयी’ कहलाते है ?

उत्तर – ऋग्वेद , यजुर्वेद और सामवेद

11 . भारत के राजचिन्ह में प्रयुक्त होने वाले शब्द ‘ सत्यमेव जयते ‘ किस उपनिषद से लिए गए है ?

उत्तर – मुण्डक उपनिषद

12 . ऋग्वैदिक आर्यों का मुख्य व्यवसाय क्या था ?

उत्तर – पशुपालन

13 . भारतीय संगीत का आदिग्रन्थ कहा जाता है ?

उत्तर – सामवेद

14 . प्रथम विधि निर्माता कौन है ?

उत्तर – मनु

15 . कृष्ण भक्ति का प्रथम और प्रधान ग्रन्थ है ?

उत्तर – श्रीमद्भगवतगीता

16 . ऋग्वेद में संपत्ति का प्रमुख रूप क्या है ?

उत्तर – गोधन

17 . ऋग्वेद के किस मंडल  में शूद्र का उल्लेख पहली बार मिलता है ?

उत्तर – 10 वें

18 . पुराणों की संख्या कितनी है ?

उत्तर – 18

19 . वैदिक धर्म का मुख्य लक्षण किसकी उपासना करता था ?

उत्तर – प्रकृति

20 . किस देवता के लिए ऋग्वेद में ‘पुरंदर’ शब्द का प्रयोग हुआ है ?

उत्तर – इंद्र

21 . ‘ शुल्व सूत्र ‘ किस विषय से सम्बंधित पुस्तक है ?

उत्तर – ज्यामिति

22 . ‘ असतो माँ सदगमय ‘ कहाँ से लिया गया है ?

उत्तर – ऋग्वेद

23 . आर्य भारत में बाहर से आए और सर्वप्रथम बेस थे ?

उत्तर – पंजाब में

24 . वेदों को ‘ अपौरुषेय ‘ क्यों कहा गया है ?

उत्तर – क्योकि वेदों की रचना देवताओं द्वारा की गई है 

25 . वैशेषिक दर्शन के प्रतिपादक है ?

उत्तर – उलूक कणद

26 . मीमांसा या पूर्व मीमांसा दर्शन के प्रतिपादक है ?

उत्तर – जैमिनी

27 . वेदांत या उत्तर – मीमांसा दर्शन के प्रतिपादक है ?

उत्तर – बादरायण

28 . ऋग्वेद का कौन – सा मंडल पूर्णतः सोम को समर्पित है ?

उत्तर – नौवाँ मंडल 

29 . प्रसिद्द दस राजाओं का युद्ध – दाशराज युद्ध – किस तट पर लड़ा गया ?

उत्तर – परुष्णी

30 . धर्मशास्त्रों में भूराजस्व की दर क्या है ?

उत्तर – 1/6′

31 . 800 ईसा पूर्व से 600 ईसा पूर्व का काल किस युग से जुड़ा है ?

उत्तर – ब्राह्मण युग

32 . किस काल में अछूत की अवधारणा स्पष्ट रूप से उदित हुई ?

उत्तर – धर्मशास्त्र के काल में

33 . एशिया माइनर स्थित बोगाजकोई का महत्त्व इसलिए है की ?

उत्तर – वहां जो अभिलेख प्राप्त हुए है , उनमें 4 वैदिक देवताओं – इंद्रा , वरुण , मित्र , नासत्य – को उल्लेख मिलता है 

34 . गायत्री मंत्र ( देवी सवितृ को सम्बोधित ) किस पुस्तक में मिलता है ?

उत्तर – ऋग्वेद

35 . न्यायदर्शन को प्रचारित किया था ?

उत्तर – गौतम ने

36 . प्राचीन भारत में ‘ निष्क ‘ से जाने जाते थे ?

उत्तर – स्वर्ण आभूषण

37 . योग दर्शन के प्रतिपादक है ?

उत्तर – पतंजलि

38 . उपनिषद पुस्तकें है ?

उत्तर – दर्शन पर

39 . आरम्भिक वैदिक साहित्य में सर्वाधिक वर्णित नदी है ?

उत्तर – सिंधु

40 . उपनिषद काल के राजा अश्वपति शासक थे

उत्तर – केकय के

41 . अध्यात्म ज्ञान के विषय में नचिकेता और यम का संवाद किस उपनिषद में प्राप्त होता है ?

उत्तर – कठोपनिषद में

42 . वैदिक नदी कुंभा का स्थान कहाँ निर्धारित होना चाहिए ?

उत्तर – अफगानिस्तान में

43 . कपिल मुनि द्वारा प्रतिपादित दार्शनिक प्रणाली है ?

उत्तर – सांख्य दर्शन

44 . भारत के किस स्थल की खुदाई से लौह धातु के प्रचलन के प्राचीनतम प्रमाण मिले है ?

उत्तर – अंतरजीखेड़ा

45 . किसका संकलन ऋग्वेद पर आधारित है ?

उत्तर – सामवेद

46 . _______ ‘ प्रस्थानत्रयी ‘ में शामिल नहीं है ?

उत्तर – भागवत

47 . कर्म का सिद्धांत सम्बंधित है ?

उत्तर – मीमांसा से

48 . ‘ चरक संहिता ‘ नामक पुस्तक किस विषय से सम्बंधित है ?

उत्तर – चिकित्सा

49 . यज्ञ सम्बन्धी विधि – विधानों का पता चलता है ?

उत्तर –  यजुर्वेद में

50 . वैदिक युगीन ‘ सभा ‘ –

उत्तर – मंत्रिपरिषद थी

51 . वैदिक युग में प्रचलित लोकप्रिय शासन प्रणाली थी ?

उत्तर – गणतंत्र 

52 . सबसे प्राचीन वेद कौन – सा है ?

उत्तर – ऋग्वेद 

53 . कौन भारतीय दर्शन की आरंभिक विचारधारा है ?

उत्तर – सांख्य 

54 . सांख्य , योग , न्याय , वैशेषिक , मीमांसा एवं वेदांत – इन छः भिन्न भारतीय दर्शनों की स्पष्ट रूप से अभिव्यक्ति हुई ?

उत्तर – वैदिक युग में 

55 . ऋग्वेद के किन छः मंडलों को ‘ वंश मंडल ‘ / ‘ गोत्र मंडल ‘ कहा जाता है ?

उत्तर – 2 मंडल से 7 मंडल तक 

56 . किस वेद में जादुई माया और वशीकरण ( magical  charms  and  spells) का वर्णन है ?

उत्तर – अर्थर्ववेद 

57 . ‘ आर्य ‘ शब्द इंगित करता है ?

उत्तर – श्रेष्ठ वंश को 

58 . ऋग्वेद में कुल कितने मंडल है ?

उत्तर – 10 

59 . आर्य भारत में संभवतः आये ?

उत्तर – मध्य एशिया से 

60 . कौन – सा वेद अंशतः गद्य रूप में भी रचित है ?

उत्तर – यजुर्वेद 

61 . ‘ सभा और समिति ‘ प्रजापति की दो पुत्रियां थी ‘ का उल्लेख किस वेद में मिलता है ?

उत्तर – अथर्ववेद में 

62 . ऋग्वेद युग की प्राचीनतम संस्था कौन – सी थी ?

उत्तर – विदथ 

63 . ब्राह्मण ग्रंथों में सर्वाधिक प्राचीन कौन है ?

उत्तर – शतपथ ब्राह्मण 

64 . ‘ गोत्र ‘ व्यवस्था प्रचलन में कब आई ?

उत्तर  – वैदिक काल में 

65 . अनुलोम विवाह का अर्थ ?

उत्तर – उच्च वर्ण का पुरुष का निम्न वर्ण नारी के साथ विवाह 

66. प्रतिलोम विवाह तब माना जाता था ?

उत्तर – जब उच्च वर्ण की नारी निम्न वर्ण के पुरुष के साथ विवाह कर लेती थी 

67 . वैदिक युग में ‘ यव ‘ कहा जाता था ?

उत्तर – जौ

68 . ‘ व्रीहि ‘ शब्द किसके लिए प्रयुक्त हुआ है ?

उत्तर – चावल 

69 . ‘ अथर्व का अर्थ ?

उत्तर – पवित्र जादू 

70 . प्राचीनतम व्याकरण ‘ अष्टध्यायी ‘ के रचनाकार है ?

उत्तर – पाणिनि 

71 . कौन – सी स्मृति प्राचीनतम है ?

उत्तर – मनु स्मृति 

72 . ‘ आदि काव्य ‘ की संज्ञा किसे दी जाती है ?

उत्तर – रामायण 

73 . प्राचीनतम पुराण है ?

उत्तर – मत्स्य पुराण 

74 . ऋग्वेद में सबसे पवित्र नदी किसे माना जाता है ?

उत्तर – सरस्वती को 

75 . वैदिक समाज की आधारभूत इकाई थी ?

उत्तर – कुल / कुटुंब 

76 . ऋग्वैदिक काल के उस सबसे प्रधान देवता की पहचान करें , जिसकी स्तुति में 250 सूक्तों की रचना की गयी थी ?

उत्तर – इंद्रा

77 . किस वर्ड में सभा को ‘ नारिष्ट ‘ अर्थात सामूहिक वाद – विवाद या अनुल्लंघनीय कहा गया है ?

उत्तर – अथर्ववेद 

78 . किस रचना में नारी को सूरा और पांसा के साथ  तीन प्रमुख बुराइयों में शामिल किया गया है ?

उत्तर – मैत्रायणी संहिता 

79 . उत्तर – वैदिक काल में किस देवता को सर्वोच्च स्थान प्राप्त था ?

उत्तर – प्रजापति 

80 . संस्कारों की कुल संख्या कितनी है ?

उत्तर – 16 

81 . तीन ऋण में शामिल  नहीं है ?

उत्तर – मातृ ऋण 

82 . ऋग्वैदिक काल से सम्बंधित मृदभांड संस्कृति है ?

उत्तर – गेरुवर्णी मृदभांड संस्कृति 

83 . उत्तर – वैदिक काल से सम्बंधित मृदभांड संस्कृति है ?

उत्तर – चित्रित धूसर मृदभांड संस्कृति 

84 . हरियाणा प्रान्त में चित्रित धूसर मृत्भांड स्थल किस स्थान पर हाल में किए गए उत्खननों से प्रकाश में आया है ?

उत्तर – भगवानपुर 

85 . प्राचीनतम विवाह संस्कार का वर्णन करने वाला ‘ विवाह सूक्त ‘ किस्में पाया जाता है ?

उत्तर – ऋग्वेद 

86 . ऋग्वेद में ‘ अघन्य ‘ शब्द का प्रयोग किसके लिए किया गया था ?

उत्तर – गाय

87 . ऋत ( प्राकृतिक संतुलन ) स्थापित करने के कारन किस वैदिक देवता को ‘ ऋतस्य गोप ‘ कहा गया है ?

उत्तर – वरुण 

88 . कौन मूलतः ‘ जल या समुद्र का देवता ‘ था ?

उत्तर – वरुण 

89 . तीन क्रमों ( पगों ) में तीनों लोक को मैप लेने के कारन किसे ‘ उपक्रम ‘ कहा गया है ?

उत्तर – विष्णु 

90 . ‘ मनुस्मृति ‘ मुख्यतया सम्बन्धित है ?

उत्तर – समाज व्यवस्था से 

91 . गायत्री मंत्र की रचना किसने की थी ?

उत्तर – विश्वामित्र 

92 . ‘ अवेस्ता और ऋग्वेद ‘ में समानता है | ‘ अवेस्ता ‘ किस क्षेत्र से सम्बंधित है ?

उत्तर – ईरान से 

93 . ______ एक ऋग्वेदिक आर्यों की लाक्षणिक विशेषता नहीं है ?

उत्तर – वे लोहे के उपयोग से परिचित थे 

94 . ऋग्वेद में किन नदियों का उल्लेख अफगानिस्तान के साथ आर्यों के सम्बन्ध का सूचक है ?

उत्तर – कुंभा , क्रम 

95 . आर्यों के आर्कटिक होम सिद्धांत का पक्ष किसने लिया था ?

उत्तर – बी जी तिलक 

96 . ऋग्वेद में _____ सूक्त है ?

उत्तर – 1028 

97 . पूर्व वैदिक आर्यों का धर्म प्रमुखतः था ?

उत्तर – प्रकृति पूजा और यज्ञ 

98 . पतंजलि कौन था ?

उत्तर – पाणिनि के संस्कृत व्याकरण ( अष्टाध्यायी ) का एक टीकाकार 

99 . शतपथ ब्राह्मण से सम्बंधित राजा विदेध माधव से सम्बंधित ऋषि थे ?

उत्तर – ऋषि गौतम रहूगण 

vaidik period

नोट : अधिक जानकारी के लिए यहाँ देखे : https://sikshakendra.com/%e0%a4%b5%e0%a5%88%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%95-%e0%a4%b8%e0%a4%ad%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%a4%e0%a4%be-vedik-period-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9a%e0%a5%80%e0%a4%a8-%e0%a4%ad%e0%a4%be/

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *