Site icon SikshaKendra.com

UNIT 6 . ऊत्तक || Tissue

                            पाठ 6 . ऊत्तक

अध्याय – समीक्षा 

अभ्यास – प्रश्न

Q1 . उत्तक क्या है ?

उत्तर – एक ही प्रकार की संरचना और कार्य करने वाले कोशिकाओं के समूह को उत्तक कहते हैं |

Q2 . बहुकोशिक जीवों में उत्तकों का क्या उपयोग है ?

उत्तर – एक कोशिकीय जीवों में एक अकेली कोशिका सभी मुलभुत कार्यों जैसे गति , श्वसन पाचन और उत्सर्जन आदि को करता है | जबकि बहुकोशिकीय जीवों के विशेष कार्यों के संपादन के लिए शरीर के विशिष्ट अंगों में विशिष्ट उत्तक पाए जाते हैं | जैसे – शरीर में गति के पेशीय उत्तक कार्य करता है , तो संवेदनाओं को शरीर क्र भाग से दूसरे भाग तक पहुँचाने के लिए तंत्रिका उत्तक कार्य करता है | इस प्रकार हम देखते है की बहुकोशिकीय जीवों में उत्तकों में श्रम विभाजन है |

Q3 . प्रकाश संश्लेषण के लिए किस गैस की आवश्यकता होती है ?

उत्तर – कार्बन डाइऑक्साइड |

Q4 . पौधे में वाष्पोत्सर्जन के कार्यों का उल्लेख करें |

उत्तर – पौधों में वाष्पोत्सर्जन की क्रिया रन्ध्रों के द्वारा होता है | इस क्रिया में पौधे की पत्तियों से जल का ह्वास होता है | मरुस्थलीय पौधों में उनकी बाहरी सतह वाले एपिडर्मिस में क्यूटिन नामक पदार्थ होता है जो पौधे अवांछित जल के ह्वास को रोकता है |

Q5 . सरल उत्तकों के कितने प्रकार है ?

उत्तर

(i) पैरेन्काइमा

(ii) कोलेन्काइमा

(iii) स्केलेरेन्काइमा

Q6 . प्ररोह का शीर्षस्थ विभज्योतक कहाँ पाया जाता है ?

उत्तर – प्ररोह का शीर्षस्थ विभज्योतक पौधे के तने और जड़ के वृद्धि वाले भाग में पारा जाता है | यह वृद्धि वाले भाग में नए कोशिकाओं का विकास करता है |

Q7 . नारियल का रेशा किस उत्तक का बना होता है ?

उत्तर – नारियल का रेशा स्केलेरेन्काइमा उत्तक का बना होता है |

Q8 . फ्लोएम के संघटक कौन – कौन से हैं ?

उत्तर – फ्लोएम के चार संघटक हैं –

(i) चालनी नलिका

(ii) साथी कोशिकाएँ

(iii) फ्लोएम पैरेन्काइमा

(iv) फ्लोएम रेशे

Q9 . उस उत्तक का नाम बताएँ जो हमारे शरीर में गति के लिए उत्तरदायी है |

उत्तर – पेशीय उत्तक |

Q10 . न्यूरॉन देखने में कैसा लगता है ?

उत्तर – तंत्रिका उत्तक की कोशिकाओं को तंत्रिका कोशिका या न्यूरॉन खा जाता है | न्यूरॉन में कोशिकाएँ केन्द्रक तथा कोशिकाद्रव्य ( साइटोप्लाज़्म ) होते हैं | इससे लम्बें , पतले बालों जैसी शाखाएँ निकली होती हैं | प्रायः प्रत्येक न्यूरॉन में इस तरह का एक लम्बा प्रवर्ध होता है , जिसको एक्सॉन कहते हैं तथा बहुत सारे छोटी शाखा वाले प्रवर्ध ( डेन्ड्राइट्स ) होते हैं | एक तंत्रिका कोशिका 1 मीटर तक लम्बी हो सकती है |

Q11 . हृदय पेशी के तीन लक्षणों को बताएँ |

उत्तर – हृदय पेशी के तीन लक्षण निम्नलिखित हैं –

( i) हृदय की पेशियाँ जीवन भर लयबद्ध होकर प्रसार एवं संकुचन करती रहती हैं |

(ii) ये पेशियाँ अनैच्छिक होती है जो बिना थके कार्य करती रहती हैं |

(iii) हृदय की पेशी कोशिकाएँ बेलनाकार , शाखाओं वाली और एक – केन्द्रकीय होती हैं |

Q12 . एरिओलार उत्तक के क्या कार्य हैं ?

उत्तर – एरिओलार संयोजी उत्तक त्वचा और मांसपेशियों के बीच , रक्त नलिका के चरों ओर तथा नसों और अस्थिमज्जा में पाया जाता है |

Exit mobile version