Fri. Oct 18th, 2024

श्रीलंका की मेजबानी में महिला T20 क्रिकेट एशिया कप 2024 प्रारम्भ हुआ || Women T20 Cricket Asia Cup 2024 ||

महिला T20 क्रिकेट एशिया कप 2024महिला T20 क्रिकेट एशिया कप 2024

श्रीलंका की मेजबानी में महिला T20 क्रिकेट एशिया कप 2024 प्रारम्भ हुआ || Women T20 Cricket Asia Cup 2024 

महिला T20 क्रिकेट एशिया कप 2024
महिला T20 क्रिकेट एशिया कप 2024

महिला एशिया कप का 9वां संस्करण 19-28 जुलाई 2024 से श्रीलंका की मेजबानी में प्रारम्भ हुआ है | दांबुला का रंगीरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम महिला एशिया कप के दौरान सभी मैचों की मेजबानी करेगा |

टूर्नामेंट की शुरुआत संयुक्त अरब अमीरात और नेपाल के बिच ग्रुप ए में उद्धाटन मैच से हुई , महिला एशिया कप क्रिकेट T20 में , गत विजेता भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान में जित हासिल की है |

यह श्रीलंका की मेजबानी में महाद्वीपीय क्रिकेट टूर्नामेंट , जिसमे आठ प्रतिभागी देशों को चार – चार टीमों  के दो समूहों में विभाजित किया गया है | हरमनप्रीत कौर की भारत को पाकिस्तान , नेपाल और यूएई के साथ ग्रुप ए में रखा गया है , जबकि मेजबान श्रीलंका , बांग्लादेश , थाईलैंड और मलेशिया ग्रुप बी में है |

भारत ने 2022 में आखिरी महिला एशिया कप जीता था और अब उसके नाम कुल सात एशिया कप ख़िताब दर्ज है | 2004 में पहले संस्करण का विजेता भी भारत ही रहा | एशियाई क्रिकेट परिषद् के चार पूर्ण सदस्य – बांग्लादेश , भारत , पाकिस्तान और श्रीलंका – स्वचालित रूप से इस प्रतियोगिता के योग्य हो गए |

भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले नागालैंड मैड्रिगल सिंगर्स ने न्यूजीलैंड में आयोजित वर्ल्ड चोईर गेम्स , 2024 में दो स्वर्ण पदक जीते है | सबसे बड़ी कोरल प्रतियोगिता – वर्ल्ड चोईर गेम्स 10 जुलाई से न्यूजीलैंड के ओकलैंड में आयोजित की गई , जिसमे 42 देशों के 11,000 से अधिक गायकों ने भाग लिया |

हितो किहो के नेतृत्व में , नागालैंड मैड्रिगल सिंगर्स ने दो प्रतिष्ठित श्रेणियों में प्रतिस्पर्धा की , जिसमे समकालीन संगीत मिश्रित आवाज और मिश्रित चैंबर चोईर शामिल है | उन्होंने दोनों श्रेणियों में स्वर्ण पदक जीते |

नागालैंड मैड्रिगल सिंगर्स की स्थापना श्री किहो ने सितम्बर 2023 में की थी | नागालैंड मैड्रिगल सिंगर्स का लक्ष्य नागालैंड और भारत में कोरल गायन को बढ़ावा देना है |

यह दूसरी बार है जब नागालैंड ने विश्व क्वायर खेलों में दो स्वर्ण पदक हासिल किए है | 2023 में , नागालैंड चैंबर क्वायर (TNCC) ने दक्षिण कोरिया के गंगनेउग में आयोजित 12वे विश्व क्वायर खेलों में दो स्वर्ण पदक जीते |

भारतीय फुटबॉल टीम ने जुलाई 2024 माह में अपना 124वां स्थान बरक़रार रखा है , जबकि लियोनेल मेस्सी की अर्जेंटीना ने जारी की गई नवीनतम फीफा रैंकिंग में शीर्ष स्थान मजबूत किया है | एशिया  में भारत 22वे  स्थान पर है | पिछले साल दिसंबर से भारत का प्रदर्शन गिरता जा रहा है | पिछले साल जब यह पहली बार शीर्ष 100 में शामिल हुआ था , तब यह अपने उच्चतम  बिंदु पर 99वे स्थान पर था |

फ्रांस ने रैंकिंग में अपना दूसरा स्थान बनाए रखा | यूरोपीय चैम्पियन स्पेन ने पांच स्थान की बढ़त के साथ तीसरी स्थान हासिल किया जबकि फाइनलिस्ट इंग्लैंड एक स्थान ऊपर चौथे स्थान पर पहुंच गया , जो ब्राजील से आगे था , जो पांचवें स्थान पर खिसक गया |

नोट : अधिक कजानकारी के लिए यहाँ देखे : https://www.bing.com/ck/a?!&&p=d034254050784a4eJmltdHM9MTcyMTYwNjQwMCZpZ3VpZD0yMGE3MzBkZC0yOGVkLTYxYmEtMjhlYS0yNGYwMjk4OTYwYmEmaW5zaWQ9NTI1OQ&ptn=3&ver=2&hsh=3&fclid=20a730dd-28ed-61ba-28ea-24f0298960ba&psq=women+t20+cricket+asia+cup+2024&u=a1aHR0cHM6Ly9lbi53aWtpcGVkaWEub3JnL3dpa2kvMjAyNF9Xb21lbiUyN3NfVHdlbnR5MjBfQXNpYV9DdXA&ntb=1

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *