Site icon SikshaKendra.com

भारत और यूएसए की नौसेना ने अरब सागर में आयोजित किया संयुक्त समुद्री युद्धाभ्यास “एमपीएक्स””

भारत और यूएसए की नौसेना ने अरब सागर में आयोजित किया संयुक्त समुद्री युद्धाभ्यास ” एमपीएक्स” ||

संयुक्त समुद्री युद्धाभ्यास ” एमपीएक्स”

भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस आदित्य और आईएनएस विशाखापट्टनम ने 12 जुलाई 2024 को अरब सागर में अमेरिका नौसेना के जहाज यूएसएस थियोडोर रूजवेल्ट और यूएसएस डैनियल इनौये से मिलकर बने अमेरिकी नौसेना कैरियर स्ट्राइक ग्रुप के साथ ” समुद्री साझेदारी अभ्यास ” ( एमपीक्स) किया |

भारतीय नौसेना ने कहा ,” जहाजों ने समुद्र में पुनः पूर्ति , क्रॉस्डेक उड़न संचालन और समुद्री युद्धाभ्यास सहित वायु रक्षा अभ्यास किए , जिससे भारतीय नौसेना – अमेरिकी नौसेना के बिच सहज अन्तक्रियाशीलता का प्रदर्शन हुआ और जटिल संयुक्त समुद्री संचालन करने की क्षमता में वृद्धि हुई |

अमेरिकी दूतावास ने अपने बयां में कहा , ” थियोडोर रूजवेल्ट कैरियर सरैक ग्रुप ( टीआरसीएसजी ) ने 12 जुलाई , 2024 को हिन्द महासागर में अमेरिकी वायु सेना , भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेना की सेनाओं के साथ काम किया |

अमेरिकी दूतावास के अनुसार , ” इस संयुक्त समुद्री गतिविधि ने दो प्रमुख रक्षा साझेदारों के बिच अंतर – संचालन को बढ़ावा दिया और एक स्वतन्त्र और खुले हिन्द – प्रशांत को बनाए रखने के लिए उनकी साझा प्रतिबद्धता को रेखांकित किया |

अमेरिकी और भारतीय सैन्य बालों ने साझा समुद्री डोमेन जागरूकता और सुचना साझाकरण में सुधर करने , पुनः पूर्ति और रसद अंतर – संचालन को बढ़ाने और संयुक्त हवा से हवा की क्षमताओं में सुधर करने पर ध्यान केंद्रित किया |

भारतीय नौसेना हवाई में चल रहे रिम ऑफ द पैसिफिक (RIMPAC) 2024 अभ्यास में अमेरिकी नौसेना और अन्य सहयोगियों और भागीदारों के साथ नेतृत्व की भूमिका में भी काम कर रही है |

भारत और अमेरिकी युद्ध अभ्यास के आलावा निम्नलिखित संयुक्त अभ्यासों में भाग लेते है :

कोप – इंडिया ( वायु सेना ) , वज्रा प्रहार ( विशेष बल ) | कुछ बहुपक्षीय अभ्यास मालाबार , लाल झंडा और रिमपैक |

 

Exit mobile version