Fri. Oct 18th, 2024

जसप्रीत बुमराह और स्मृति मंधाना को जून 2024 के लिए ‘ICC प्लेयर ऑफ़ द मंथ’ चुना गया

ICC प्लेयर ऑफ़ द मंथICC प्लेयर ऑफ़ द मंथ

जसप्रीत बुमराह और स्मृति मंधाना को जून 2024 के लिए ‘ICC प्लेयर ऑफ़ द मंथ’ चुना गया

ICC प्लेयर ऑफ़ द मंथ
ICC प्लेयर ऑफ़ द मंथ

जसप्रीत बुमराह और सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना को क्रमशः जून 2024 के लिए ICC पुरुष और महिला प्लेयर ऑफ़ द मंथ चुना गया है | इसकी घोषणा खेल शासी निकाय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् (ICC) ने 9 जुलाई 2024 को की |

जनवरी 2021 में , ICC ने दुनिआ के सर्वश्रेष्ठ पुरुष और महिला क्रिकेट के लिए मासिक पुरस्कार की शुरुआत की | जसप्रीत बुमराह ने साथी भारतीय और टीम ने कप्तान रोहित शर्मा और अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज को जून के लिए ICC प्लेयर ऑफ़ द मंथ अवार्ड के लिए हराया |

जसप्रीत बुमराह ने वेस्टंडीज और संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित 9 वे ICC पुरुष T20 विश्व कप को जितने में अहम् योगदान दिया | जसप्रीत बुमराह ने 8.26 की औसत और 4.17 की इकॉनमी रेट से 15 विकेट लिए |

बुमराह ICC T20 विश्व कप में प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट का पुरस्कार जितने वाले विराट कोहली के बाद दूसरे भारतीय खिलाडी है जिन्हें दो बार T20 विश्व कप में प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट चुना गया है | वह 2014 और 2016 संस्करणों में प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट थे |

स्मृति मंधाना ने अपने पहला ICC प्लेयर ऑफ़ द मंथ अवार्ड जीता | उन्होंने इस पुरस्कार के लिए इंग्लैंड की मैया बाउचियार और श्रीलंका की विषमी गुनारत्ने को पीछे छोड़ा |

दुनिआ की सर्वश्रेष्ठ सलामी बल्लेबाजों में से एक स्मृति मंधाना को दक्षिण अफ्रीका टीम के विरुद्ध एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (ODI) और टेस्ट मैच में उन्हें प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया | तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में , भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 3-0 से हराया , जिसमे मंधाना ने दो शतक और 90 रनों की पारी खेली |

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *